प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धांजलि देते हुए दिल्ली में बोले कि भारत कभी आतंकवाद के आगे नहीं झुकेगा

आज पूरे देश में संसद हमले की बरसी मनाई गई। यह वही दिन है जब 2001 में देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर कायराना हमला किया गया था। इस मौके पर प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और कई वरिष्ठ नेताओं ने संसद भवन में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि भारत आतंकवाद के आगे कभी नहीं झुकेगा और देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने जवानों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि आज का भारत पहले से ज्यादा मजबूत, संगठित और सतर्क है।

देशभर में इस अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। राजधानी दिल्ली समेत कई बड़े शहरों में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियाँ हाई अलर्ट पर रहीं। स्कूलों, सरकारी दफ्तरों और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए।

दोस्तों, संसद हमला सिर्फ एक घटना नहीं थी, बल्कि यह देश की एकता और अखंडता पर हमला था। लेकिन उस हमले के बाद भारत ने यह साबित किया कि वह आतंक के सामने झुकने वाला नहीं है।

आज युवाओं को भी यह संदेश दिया गया कि देश की सुरक्षा सिर्फ सेना की नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। सोशल मीडिया पर भी लोग शहीदों को याद करते हुए भावुक संदेश साझा कर रहे हैं।

देश आज एक बार फिर एकजुट होकर यह कह रहा है कि भारत की शांति, संप्रभुता और लोकतंत्र से कोई खिलवाड़ नहीं कर सकता।

Leave a Reply

Discover more from today special news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading